भारतीय मूल की युवा चैम्पियन - आयुषी खिल्लन

Ms Aayushi Khillan

Ms Aayushi Khillan is awarded '2020 Youth Champion' by City of Melbourne's 2020 Melbourne Awards announced on 21st November. Source: Aayushi Khillan

Get the SBS Audio app

Other ways to listen

मेलबर्न सिटी कॉउन्सिल के सालाना अवॉर्ड्स में 2020 के लिए यूथ चैम्पियन का अवॉर्ड भारतीय मूल की आयुषी खिल्लन ने जीता है।


20 वर्षीय आयुषी खिल्लन को COVID-19 महामारी के दौरान विक्टोरिया में स्कूली शिक्षा में आईं बाधाओं के चलते, हाई स्कूल के छात्रों को हर सम्भव मदद प्रदान करने के लिये सम्मानित किया गया है।


मुख्य बातेंः

  • 18 साल की आयुषी खिल्लन विक्टोरियन करीकुलम ऐंड एसेसमेन्ट अथॉरिटी के लिये चयनित सबसे कम उम्र की सदस्य हैं।
  • वह स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ‘बॉडीवर्क्स ’ की कार्यकारी अधिकारी हैं।

सुश्री खिल्लन जो विक्टोरियन करीकुलम ऐंड एसेसमेन्ट अथॉरिटी की सदस्य हैं, उन्होंने वीसीई स्कोर की गणना करने के लिए अपनायी प्रणाली में सक्रिय रोल निभाया।

सुश्री खिल्लन, ‘बॉडीवर्क्स’ कार्यक्रम के द्वारा, अन्य साथी चिकित्सा छात्रों के साथ मिलकर, छोटी आयु के स्कूली छात्रों को शरीर के विभिन्न अंगों की जानकारी देती हैं। इसके साथ वह उन बच्चों को महामारी के बारे में जानकारी देते हुए शारीरिक स्वच्छता और स्वस्थ व्यवहार के महत्व के प्रति जागरुक करती हैं।

सुनिए, उनसे यह खास बातचीतः
LISTEN TO
Indian Australian Youth Champion Aayushi Khillan image

भारतीय मूल की युवा चैम्पियन - आयुषी खिल्लन

SBS Hindi

01/12/202007:56

एसबीएस हिंदी के न्यूज़ अपडेट को बिल्कुल मुफ्त पाने के लिए आज ही सब्सक्राइब करें। पाएं आर्टिकल और पॉडकास्ट, सीधे अपने मेसेंजर में।

Tune into SBS Hindi at 5 pm every day and follow us on Facebook and Twitter



Share